उत्तर प्रदेश: प्रेमी-प्रेमिका की गला रेत कर हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बढ़ौली गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने गला रेत कर एक जोड़े की हत्या कर दी.
लखनऊ/बांदा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बढ़ौली गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने गला रेत कर एक जोड़े की हत्या कर दी. पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ऑनर किलिंग मानकर कर घटना की जांच कर रही है.
उन्होंने कहा, "कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बढ़ौली गांव में सुनीता यादव (32) और उसके कथित प्रेमी रामअवतार प्रजापति (22) का गला रेते शव बुधवार को महिला के घर से बरामद हुए हैं. उन्होंने बताया कि महिला के पति की मौत कुछ साल पहले हो गई थी. वह अपने परिवार से बंटवारा कर अलग कच्चे घर में अपने 10 साल के बेटे और आठ साल की बेटी के साथ रह रही थी."
"मंगलवार शाम तीन अज्ञात युवक महिला के घर आए, जिनमें से दो युवक रात को चले गए, जबकि रामअवतार प्रजापति उसके घर में ही रुक गया. पुलिस अधिकारी ने कहा, "बुधवार सुबह महिला और युवक का गला रेता शव घर से बरामद किया गया है."
यह भी पढ़ें: बेटे-बहू और पोती के सामने 55 साल के व्यक्ति ने गर्लफ्रेंड से की शादी, 22 सालों से थे लिव-इन रिलेशन में
उन्होंने बताया कि मृतक रामअवतार के भाई बलराज की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि पति की मौत के बाद महिला के घर अक्सर कई लोगों का आना-जाना बना रहता था, परिवार के लोग इसका विरोध करते थे.
पाल ने कहा, " हो सकता है कि गांव में बदनामी की वजह से परिवार के ही लोगों ने दोनों की हत्या कर दी हो. युवक का गुप्तांग भी काटा गया है." एएसपी ने बताया कि पुलिस अभी रामअवतार के साथ महिला के घर गए दो अन्य अज्ञात युवकों की तलाश कर रही है और ऑनर किलिंग मानकर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है. फिलहाल किसी को पूछताछ के लिए हिरासत में नहीं लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2019 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

