Delhi: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, प्रशासन अलर्ट मोड पर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाला हो गया है. पुराने लोहे के पुल के पास पानी का स्तर चेतावनी रेखा पार कर चुका है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है. हालांकि, सरकार का दावा है कि इस बार हालात 2023 जैसे गंभीर नहीं होंगे और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

नई दिल्ली, 10 अगस्त : दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाला हो गया है. पुराने लोहे के पुल के पास पानी का स्तर चेतावनी रेखा पार कर चुका है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है. हालांकि, सरकार का दावा है कि इस बार हालात 2023 जैसे गंभीर नहीं होंगे और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

रविवार आज सुबह 8 बजे तक पुराने लोहे के पुल के पास यमुना का जलस्तर 204.05 मीटर और खतरनाक स्तर 205.33 मीटर के बीच दर्ज किया गया. दो दिन पहले ही यमुना का स्तर डेंजर लेवल को भी पार कर गया था. राजधानी में लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी इलाकों में भीषण वर्षा के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. इस स्थिति को और जटिल बनाने में हथिनकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की बड़ी भूमिका है. यह भी पढ़ें : Chanakyapuri Road Accident: दिल्ली में बड़ा हादसा, चाणक्यपुरी में तेज रफ्तार थार ने 2 लोगों को रौंदा, एक शख्स की मौत

बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि रविवार को यमुना के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली सरकार ने हालात को देखते हुए यमुना बैराज के सभी गेट खोल दिए हैं, जिससे पानी के बहाव में सुधार हुआ है. सरकार और अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए जाएंगे.

आपको बताते चलें, राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के लिए चेतावनी का स्तर 204.5 मीटर है, खतरे का स्तर 205.3 मीटर है और 206 मीटर पर निकासी शुरू होती है. ऐसी स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कवायद शुरू हो जाती है. यमुना के प्रवाह और बाढ़ के जोखिम को मापने का ओल्ड रेलवे ब्रिज एक महत्वपूर्ण केंद्र है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mathura Boat Accident: यमुना नदी में नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10, कई लोग अब भी लापता (Watch Videos)