Delhi: दिल्ली में महिला की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उसके पति ने पहले ही संदिग्ध की पहचान कर ली थी और उसका नाम पुलिस को बता दिया था. पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भरत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी के पास से चाकू भी बरामद की गई है. अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है.
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) में एक विवाहित महिला की उसके दो बच्चों के सामने चाकू गोदकर हत्या (Murder) कर दी गई. पुलिस (Police) ने रविवार को कहा कि उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली के सागरपुर निवासी भरत (Bharat) उर्फ भैरव उर्फ काके (29) के रूप में आरोपी की पहचान की गई है. आरोपी ने दावा किया कि उस महिला के साथ उसके अवैध संबंध थे और जब उसने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया तो उसने उसकी हत्या कर दी. Delhi: तिहाड़ जेल में 15 कैदियों ने 'जानबूझकर' खुद को किया घायल
21 अप्रैल को हुई घटना के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, भरत को महिला का पीछा करते हुए देखा जा सकता है, जब वह अपने दो बच्चों के साथ घर जा रही थी.
पुलिस उपायुक्त मनोज ने कहा, "21 अप्रैल को दोपहर 2.15 बजे अशोक पार्क , सागरपुर के पास एक महिला को चाकू मारने के संबंध में एक कॉल आई, जिसके बाद महिला को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.
उसके पति ने पहले ही संदिग्ध की पहचान कर ली थी और उसका नाम पुलिस को बता दिया था. पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भरत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी के पास से चाकू भी बरामद की गई है. अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).