देश

Delhi: चलती कार में महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क (Shastri Park) इलाके में एक कार में दो लोगों ने एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक घटना 16 अगस्त की है.

Delhi: चलती कार में महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Stop Rape (File Image)

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क (Shastri Park) इलाके में एक कार में दो लोगों ने एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक घटना 16 अगस्त की है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने इस मामले में रोहित और नितिन नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को आरोपी नौकरी देने के नाम पर शहर लेकर आए थे. ये सभी उत्तर प्रदेश के नोएडा के सूरजपुर के रहनेवाले हैं. UP Shocker: एटा में नाबालिग लड़के ने 3 महीने की बच्ची से किया रेप, आरोपी फरार. 

एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने 16 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल जांच कराई गई.

मिली जानकारी के अनुसार महिला दोनों युवकों को सोशल मीडिया के जरिए जानती थी. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह शादीशुदा है और दोनों उसे दिल्ली ले आए थे जहां चलती कार में उसके साथ रेप किया गया. दोनों आरोपी बाद में भाग गए.

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत और उसकी मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (सामूहिक दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धौंस-धमकी) का मामला दर्ज कर लिया गया.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की कार का नंबर ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).