19 साल की लड़की ने सेक्स ट्वॉय का इस्तेमाल कर सहेली से किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह देश का ऐसा पहला मामला है जब किसी महिला को अपनी ही साथी के साथ बलात्कार का आरोपी मानते हुए जेल भेजा गया है.
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 19 साल की एक लड़की को अपनी सहली के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार की गई लड़की का नाम शिवानी है. दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 के तहत शिवानी को गिरफ्तार किया है. यह देश का ऐसा पहला मामला है जब किसी महिला को अपनी ही साथी के साथ बलात्कार का आरोपी मानते हुए जेल भेजा गया है. कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkardooma Court) में सोमवार को आरोपी शिवानी को पेश किया गया और फिर उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल (Tihar Jai) भेज दिया गया.
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने आरोप लगाया कि लड़की ने उसके साथ कई बार जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए. पीड़िता ने बताया कि मार्च 2018 में उसने नौकरी छोड़कर अपना खुद का ऑनलाइन कपड़ों का बिजनेस करना चाहा. बिजनेस के लिए पार्टनर की तलाश के दौरान उसकी मुलाकात रोहित से हुई. रोहित ने बताया कि वह एचसीएल ने काम करता है वह उसका बिजनेस जमाने में उसकी मदद करेगा. यह भी पढ़ें- दामाद के प्रति आकर्षित हुई सास, बेटी के फोन से चुराई न्यूड तस्वीर
पीड़िता के अनुसार, रोहित उसे दिलशाद कॉलोनी के एक अपार्टमेंट में ले गया. वहां उसने अपने दोस्त राहुल के साथ मिलकर उसका बलात्कार किया और वीडियो भी बनाया. बाद में ब्लैकमेल कर मुझे ग्राहकों की सेवा के लिए भेजा गया. पीड़िता ने बताया कि आरोपी शिवानी हर समय उसके साथ अपार्टमेंट में रहती थी. वह आए दिन मेरे पास आने की कोशिश करती थी लेकिन जब मैंने मना कर दिया तो उसने मुझे पीटा और फिर उसने अपनी कमर पर सेक्स ट्वॉय बांधकर मेरे साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बना लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2019 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

