Delhi Weather Update : छिटपुट बारिश के बाद दिल्ली की हवा साफ

राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश के एक दिन बाद गुरुवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 'मध्यम' श्रेणी में पहुंच गई. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 101 दर्ज किया गया.

Rain | Representative Imag | Photo: PTI

नई दिल्ली, 9 मार्च: राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश के एक दिन बाद गुरुवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 'मध्यम' श्रेणी में पहुंच गई. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 101 दर्ज किया गया. दोनों प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 क्रमश: संतोषजनक श्रेणी के तहत 82 और 92 दर्ज किए गए. यह भी पढ़ें: Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, सबसे कम एक्यूआई पूसा में 91 दर्ज किया गया, इसके बाद मथुरा रोड और लोधी रोड पर क्रमश: 125 और 151 पर दर्ज किया गया. नोएडा का एक्यूआई 110 रहा. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि गुरुवार को दिन के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

\