देश

Delhi: रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट करने के चक्कर में गई जान, ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

राजधानी दिल्ली में रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया. दिल्ली पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कांटी नगर फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक पर मोबाइल फोन पर फिल्म बनाते समय दो युवकों को ट्रेन से कुचल दिया गया था.

Delhi: रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट करने के चक्कर में गई जान, ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
Railway Track (Photo: PTI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया. दिल्ली पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कांटी नगर फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक पर मोबाइल फोन पर फिल्म बनाते समय दो युवकों को ट्रेन से कुचल दिया गया था. मृतक युवकों की पहचान बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र 23 वर्षीय वंश शर्मा और सेल्समैन 20 वर्षीय मोनू के रूप में हुई है. ये दोनों दिल्ली के कांटी नगर एक्सटेंशन के रहने वाले थे. जेल में आलीशान जिंदगी जी रहा महाठग सुकेश चंद्रशेखर, छापेमारी में बेशकीमती सामान बरामद- Video.

पुलिस के मुताबिक, घटना 22 फरवरी की है और पुलिस को इसकी सूचना शाहदरा थाना, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाम करीब 4.35 बजे मिली.

रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट कर रहे थे युवक 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने कहा कि शवों को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया गया है.

पुलिस ने बता कि ट्रैक पर इनके मोबाइल भी मिले. पुलिस ने कहा, "पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक मोबाइल पर शॉर्ट फिल्म शूट करते थे और लाइव वीडियो बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर आते थे. उनके मोबाइल भी ट्रैक पर मिले." मामले की आगे की जांच चल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).