देश

Delhi Shraddha Murder Case: डेटिंग ऐप बंबल से आरोपी की जानकारी मांगेगी पुलिस, श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब एक और महिला को लाया था घर

दिल्ली पुलिस जल्द ही 'बंबल' डेटिंग ऐप को पत्र लिखकर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की प्रोफाइल के बारे में जानकारी मांगेगी, जिसने उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे. यह जानकारी सूत्रों ने दी.

Delhi Shraddha Murder Case: डेटिंग ऐप बंबल से आरोपी की जानकारी मांगेगी पुलिस, श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब एक और महिला को लाया था घर
Shraddha Murder Case (Photo: ANI)

नई दिल्ली, 15 नवंबर : दिल्ली पुलिस जल्द ही 'बंबल' डेटिंग ऐप (Dating App) को पत्र लिखकर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) की प्रोफाइल के बारे में जानकारी मांगेगी, जिसने उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे. यह जानकारी सूत्रों ने दी. सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच से पता चला है कि हत्या के बाद आरोपी बंबल के माध्यम से एक महिला से मिला और उसे छतरपुर अपने घर ले आया.

जांचकर्ताओं ने कहा कि पुलिस टीम अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आरोपी के फोन को स्कैन कर रही है. एक अधिकारी ने बतायाा, आरोपी अपने दोस्तों के संदेह से बचने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा था. 18 मई को वॉकर की हत्या के आरोप में पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया. इस बीच मृतका के परिजनों ने दावा किया कि आफताब उसके साथ मारपीट भी करता था. मृतका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार परिवार उनके रिश्ते से असहमत था. यह भी पढ़ें : Delhi Shraddha Murder Case: दिल्ली में पालघर की महिला की हत्या को BJP ने ‘लव-जिहाद’ बताया

इसमें कहा गया है कि बाद में उसने घर छोड़ दिया और आफताब के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी. कभी-कभी वह अपनी मां को बताती थी कि आफताब उसे पीटता है. प्राथमिकी में कहा गया है कि 2020 में अपनी मां की मौत के 15-20 दिनों के बाद उसने अपने पिता को भी फोनकर यही कहा था. पिता ने एफआईआर में लिखवाया,वह मुझसे मिली और जब मैंने उसे पूनावाला को छोड़ने और घर लौटने के लिए कहा, तो पूनावाला ने उससे माफी मांगी और वह फिर से उसके साथ चली गई. उसने मेरे अनुरोध को नहीं सुना, इसके कारण मैंने उससे बात करना बंद कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2022 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).