देश

Delhi shocker: 'अप्राकृतिक यौनाचार' के लिए दबाव बनाने पर युवक ने दोस्त की हत्या कर दी

उत्तरी दिल्ली में "अप्राकृतिक यौनाचार" के लिए हर दिन दबाव डालेे जाने से परेशान 20 वर्षीय एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी और बाद में उसके चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Delhi shocker: 'अप्राकृतिक यौनाचार' के लिए दबाव बनाने पर युवक ने दोस्त की हत्या कर दी
(Photo : X)

नई दिल्ली, 30 जनवरी : उत्तरी दिल्ली में "अप्राकृतिक यौनाचार" के लिए हर दिन दबाव डालेे जाने से परेशान 20 वर्षीय एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी और बाद में उसके चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पीड़ित से आरोपी बना 'ए' (नाम गुप्त रखा गया) जो बिहार के मधेपुर का मूल निवासी है, उत्तरी दिल्ली के मोरी गेट में एक रैन बसेरा में रहता था.

पुलिस के मुताबिक, 19 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम को कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन में डीडीए पार्क, मोरी गेट पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो उसे वहां एक शव मिला, जिसके मुंह पर खून लगा हुआ था और आंख के ऊपर चोट के निशान थे. पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने कहा, "फोरेंसिक जांच की गई और शव को शवगृह में भेज दिया गया." यह भी पढ़ें : अयोध्या राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए इमाम के खिलाफ फतवा जारी

जांच के दौरान मोरी गेट के खोया मंडी क्षेत्र के पास 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को स्कैन और विश्‍लेषण किया गया. डीसीपी ने कहा, "स्थानीय खुफिया जानकारी के मुताबिक , मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के निवासी प्रमोद कुमार शुक्ला उर्फ गुड्डू के रूप में हुई." उन्होंने कहा कि वह खोया मंडी में एक दुकान पर काम करता था और मोरी गेट स्थित खोया मंडी के पास रैन बसेरा में रहता था. .

जांच में यह भी पता चला कि मृतक को एक व्यक्ति के साथ देखा गया था, जिसके बाद पुलिस को और सुराग मिले और आरोपी को पटना से पकड़ लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गुड्डू हर रोज उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डालता था, जिसके बाद उसने उसे खत्म करने की योजना बनाई और 17 जनवरी को इस वारदात को अंजाम दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2024 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).