Delhi Shocker: रोहिणी में डीटीसी बस में लड़की के सामने शख्स ने किया मास्टरबेट, Video वायरल

राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में एक बस में एक व्यक्ति ने एक लड़की के सामने “हस्तमैथुन” किया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है.

Representational Image (File Photo)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में एक बस में एक व्यक्ति ने एक लड़की के सामने “हस्तमैथुन” किया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. वायरल वीडियो के मुताबिक आरोपी ने मंगलवार को डीटीसी बस में कथित तौर पर मास्टरबेट किया और जब लड़की ने शोर मचाया तो बस में तैनात मार्शल संदीप चकरा ने उसे पकड़ लिया. Kanjhawala Case: घसीटने के बाद लाश को बीच रास्ते में छोड़कर रोहिणी पहुंचे थे पांचों आरोपी, पुलिस को अब इन 2 लोगों की भी तलाश.

पकड़े जाने के बाद वीडियो में आरोपी रोता नजर आया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बिहार के रहने वाले आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया था, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. अधिकारी ने बताया कि बुधवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद उत्तरी रोहिणी पुलिस थाने के उप निरीक्षक सुमन के नेतृत्व में जांच शुरू की गई.

पुलिस ने कहा कि पीड़िता से उसका बयान दर्ज करने या इस संबंध में कोई शिकायत देने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया. पुलिस ने बताया कि भविष्य में यदि कथित घटना के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो कानून की उचित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Rajdhani Express Fire Video: मध्य प्रदेश में बड़ा रेल हादसा टला, तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग; सभी यात्री सुरक्षित

Weather Forecast Today, May 17: उत्तर भारत समेत दिल्ली में भीषण लू का प्रकोप, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मुंबई सहित अन्य प्रदेशों आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू