Delhi Rains: दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी, बर्फबारी और ओलावृष्टि से उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड ने अपना असर और तेज कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह बारिश का साथ हुई. बारिश होने से दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ गई है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड ने अपना असर और तेज कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह बारिश का साथ हुई. बारिश होने से दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ गई है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में इन इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है.

सर्दियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत.

बारिश के कारण दक्षिण, मध्य और उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में यातायात बाधित हुआ. सबसे ज़्यादा बारिश दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में दर्ज की गई. इसके कारण निचले इलाकों में जलभराव भी हुआ.

दिल्ली में बारिश की चेतावनी

दिल्ली में शुक्रवार सुबह से रूक रूक कर बारिश हो रही है. बारिश की वजह से एयर क्वालिटी में सुधार होने के साथ तापमान भी गिरा है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अपने अपडेट में दिल्ली एनसीआर के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया है. सुबह से शुरू हुई बारिश पूरे दिन जारी रही और उम्मीद है कि यह लंबे समय तक जारी रहेगी.

दिल्ली के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट

IMD ने दिल्ली और उत्तर भारत के कई अन्य क्षेत्रों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के लिए शुक्रवार को 'ऑरेंज' अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि शनिवार और रविवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है.

Winter Cold And Flu Treatment: ठंड में सर्दी-जुकाम से परेशान हैं आप? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 7 असरदार घरेलू उपाय.

इन राज्यों में भी बारिश

आईएमडी ने अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा, "27 दिसंबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. दक्षिण-पूर्वी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में गरज के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है."

पहाड़ों में होगी बर्फबारी

मौसम विभाग ने कहा, "27 और 28 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है, जबकि 27 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और 27 और 28 दिसंबर को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है." इस बीच, राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी है, राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की सूचना है. चूरू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल