Delhi School Summer Vacation 2025: 11 मई से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए एक जरूरी खबर है. शैक्षणिक सत्र 2025-26 का कैलेंडर जारी कर दिया गया है, जिसमें छुट्टियों, परीक्षाओं और अन्य महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी दी गई है.
Delhi School Summer Vacation 2025: दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए एक जरूरी खबर है. शैक्षणिक सत्र 2025-26 का कैलेंडर जारी कर दिया गया है, जिसमें छुट्टियों, परीक्षाओं और अन्य महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी दी गई है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा जारी इस कैलेंडर के अनुसार, इस बार गर्मी की छुट्टियां 11 मई से 30 जून 2025 तक रहेंगी.
दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 मई 2025 (रविवार) से शुरू होकर 30 जून 2025 (सोमवार) तक चलेंगी. हालांकि, शिक्षकों को 28 जून से 30 जून के बीच स्कूल आकर नए सत्र की तैयारियां करनी होंगी, ताकि जुलाई से कक्षाएं सुचारु रूप से शुरू की जा सकें.
पतझड़ अवकाश (Autumn Break)
इस बार पतझड़ की छुट्टियां 29 सितंबर 2025 (सोमवार) से 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) तक निर्धारित की गई हैं. ये छुट्टियां त्योहारों और मौसम के अनुसार रखी जाती हैं.
सर्दी की छुट्टियां (Winter Vacation)
सर्दियों में स्कूल 1 जनवरी 2026 (गुरुवार) से 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) तक बंद रहेंगे. इस दौरान दिल्ली में सर्दी चरम पर होती है, इसलिए छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये अवकाश रखा गया है.
यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
राजधानी दिल्ली में साल भर में 18 राजपत्रित छुट्टियां भी होंगी, जिनमें स्कूल बंद रहेंगे. ये छुट्टियां प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों और धार्मिक त्योहारों के अनुसार तय की गई हैं. कुछ मुख्य छुट्टियां इस प्रकार हैं:
- गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
- महाशिवरात्रि- 26 फरवरी
- होली- 14 मार्च
- ईद-उल-फित्र – 31 मार्च
- महावीर जयंती- 10 अप्रैल
- गुड फ्राइडे- 18 अप्रैल
- बकरीद (ईद-उल-जुहा)- 7 जून
- मुहर्रम- 6 जुलाई
- स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त
- जन्माष्टमी- 16 अगस्त
- ईद-ए-मिलाद- 5 सितंबर
- गांधी जयंती व दशहरा- 2 अक्टूबर
- महर्षि वाल्मीकि जयंती- 7 अक्टूबर
- दीवाली- 20 अक्टूबर
- गुरु नानक जयंती- 5 नवंबर
- क्रिसमस- 25 दिसंबर
शैक्षणिक सत्र की शुरुआत
गौरतलब है कि दिल्ली में नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुका है. इस तरह से पूरे साल की योजना पहले ही तय कर दी गई है, जिससे छात्रों, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन को समय से पहले तैयारी करने में आसानी हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

