देश

बिना बीमा और प्रदूषण संबंधी प्रमाणपत्र के कार चलाने पर दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल का काटा चलाना

दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल का बिना बीमा और प्रदूषण संबंधी प्रमाणपत्र के कार चलाने पर चालान किया गया है. उसकी कार के शीशे भी काले थे. इसके अलावा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की गई है. पुलिस ने बताया कि उन्होंने अधिकारी को बताया कि कार कांस्टेबल विशाल डबास की है क्योंकि वह गाड़ी का दरवाजा खोल रहा था.

बिना बीमा और प्रदूषण संबंधी प्रमाणपत्र के कार चलाने पर दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल का काटा चलाना
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल का बिना बीमा और प्रदूषण संबंधी प्रमाणपत्र (PUC) के कार चलाने पर चालान किया गया है. उसकी कार के शीशे भी काले थे. इसके अलावा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की गई है.

मंगलवार को एक पुरुष तथा एक महिला मोरी गेट लाल बत्ती के पास तैनात जोनल अधिकारी से संपर्क कर आरोप लगाया कि यातायात सिग्नल के पास एक कार खड़ी है जिसका पंजीकरण नम्बर दिल्ली का है. कार के शीशे भी काले हैं. पुलिस ने बताया कि उन्होंने अधिकारी को बताया कि कार कांस्टेबल विशाल डबास की है क्योंकि वह गाड़ी का दरवाजा खोल रहा था.

यह भी पढ़ें : गुजरात: नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद बिना हेल्मेट के बाइक चला रहा था शख्स, फिर भी नहीं कटा चालान, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

अधिकारी ने बताया कि बीमा और पीयूसी नहीं होने की वजह से मोटर यान अधिनियम (Motor Vehicles Act) के तहत उसका चालान किया गया है. इसके अलावा गाड़ी की नम्बर प्लेट भी दोषपूर्ण थी. कार को जब्त कर लिया गया है. डबास ने दावा किया कि कार उसके भाई की है लेकिन वह इसका इस्तेमाल कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).