दिल्ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी, 12 लोग घायल
नरेला (Narela) में दिल्ली (Delhi) विकास प्राधिकरण (डीडीए) की एक इमारत में बृहस्पतिवार सुबह निर्माण सामग्री लेकर जा रही लिफ्ट के गिर जाने से 12 लोग घायल हो गये. घटना माता मनसा देवी रोड पर सुबह करीब नौ बजे सामने आई.
नई दिल्ली: नरेला (Narela) में दिल्ली (Delhi) विकास प्राधिकरण (डीडीए) की एक इमारत में बृहस्पतिवार सुबह निर्माण सामग्री लेकर जा रही लिफ्ट के गिर जाने से 12 लोग घायल हो गये. घटना माता मनसा देवी रोड पर सुबह करीब नौ बजे सामने आई.
पुलिस उपायुक्त (बाहरी-उत्तरी) गौरव शर्मा ने बताया, ‘‘मौके पर पहुंचने पर पता चला कि निर्माण सामग्री लेकर जा रही लिफ्ट एक केबल टूट जाने की वजह से गिर गयी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘घटना डीडीए की एक निर्माणाधीन इमारत में घटी.’’
पुलिस के मुताबिक 11 घायलों का इलाज एसआरएचसी अस्पताल में चल रहा है, वहीं गंभीर रूप से घायल संदेश (35) नामक एक शख्स का उपचार लोक नायक अस्पताल में चल रहा है.
Tags
संबंधित खबरें
Bulandshahr Shocker: पेड़ से गिरा 9 साल का मासूम, सरिया गर्दन में घुसा, हालत नाजुक; वीडियो देख सहम जाएंगे आप
Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Silver Rate Today, March 22, 2026: दिल्ली से मुंबई तक स्थिर रहीं चांदी की कीमतें; 2,54,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा भाव, जानें आज की रेट लिस्ट
Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट
\