Delhi: ऑनर किलिंग के संदिग्ध मामले में शख्स की गोली मारकर हत्या, पत्नी घायल

ऑनर किलिंग के एक संदिग्ध मामले में दिल्ली के द्वारका इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसकी पत्नी घायल हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

नई दिल्ली, 25 जून : ऑनर किलिंग (Owner Killing) के एक संदिग्ध मामले में दिल्ली के द्वारका इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसकी पत्नी घायल हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे उन्हें घटना की सूचना मिली.

पुलिस ने कहा कि द्वारका के अंबरहाई गांव में उनके किराए के आवास के अंदर उन्हें कई बार गोली मारी गई. अधिकारी ने कहा कि विनय दहिया की चार गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी किरण दहिया को पांच गोलियां लगीं और उनका वेंकटेश्वर अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: संभल में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने की खुदकुशी

विनय हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है. पुलिस ने कहा, "दंपति पिछले साल अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ घर से भाग गए थे. आगे, जांच चल रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा