दिल्ली के रामलीला मैदान के पास कटे हुए मानव अंगों से भरा एक बैग मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके के रामलीला मैदान में मानव शरीर के कटे हुए हिस्सों से भरा एक बैग मिला है. यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी. एक अधिकारी के मुताबिक, इलाके में गश्त के दौरान पूर्वी दिल्ली में 20 ब्लॉक कल्याणपुरी के सामने रामलीला मैदान में झाड़ियों के पास से दरुगध आ रही थी
नई दिल्ली; पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके के रामलीला मैदान में मानव शरीर के कटे हुए हिस्सों से भरा एक बैग मिला है. यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी. एक अधिकारी के मुताबिक, इलाके में गश्त के दौरान पूर्वी दिल्ली में 20 ब्लॉक कल्याणपुरी के सामने रामलीला मैदान में झाड़ियों के पास से दरुगध आ रही थी. पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने कहा, "सूचना तुरंत पांडव नगर पुलिस स्टेशन को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो बैग में कटे मानव अंगों से भरा बैग मिला.
पुलिस ने पांडव नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 के तहत मामला दर्ज किया. दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम ने उस जगह का मुआयना किया जहां से बैग बरामद हुआ है. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: इस आदमी के शरीर का अंग है उल्टी दिशा में, साल 1643 में आया था ऐसा मामला
बैग के अंदर पाए गए शरीर के अंगों को एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है. शरीर के अंगों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

