देश

Delhi Girl Murder: ‘जैसे मेरी बेटी को मारा, वैसे ही सजा साहिल को मिले…', नाबालिग बेटी के पिता ने मांगा इंसाफ

शाहाबाद मर्डर केस पर पीड़िता के पिता ने कहा, 'मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके. मैं मजदूरी करता हूं, मेरी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए.'

Delhi Girl Murder: ‘जैसे मेरी बेटी को मारा, वैसे ही सजा साहिल को मिले…', नाबालिग बेटी के पिता ने मांगा इंसाफ
Delhi Girl Murder | Photo: ANI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी नाम की नाबालिग लड़की की हत्या ने एक बार फिर राजधानी को झकझोर कर रख दिया है. वारदात को अंजाम देने वाले लड़के का नाम साहिल है. जिसे दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि साहिल से लड़की की कहासुनी हो गई थी. इसी बात से वो इतना भड़का कि लड़की पर चाकू से करीब 40 वार किए इसके बाद दरिंदे ने लड़की पर पत्थर से भी हमला किया. Delhi Girl Murder: 16 साल की लड़की के मर्डर पर बोले गौतम गंभीर- जानवर सिर्फ वो नहीं सब हैं... 

शाहाबाद मर्डर केस पर पीड़िता के पिता ने कहा, 'मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी. मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था. उन दोनों के बीच क्या था? कल पूछताछ में मुझे पता चला. मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था. मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके. मैं मजदूरी करता हूं, मेरी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए.'

बेटी के लिए मांगा इंसाफ:

मृतक लड़की के पिता ने कहा, "मेरी बेटी को कई बार चाकू मारा गया, उसके सिर के टुकड़े भी किए गए. हम आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग करते हैं."

पूरे मामले में मृतक लड़की की मां ने कहा, 'मेरे घर पर एक लड़की बताने आई थी. मुझे उसकी बात झूठ लगी थी. मैंने बाहर निकल कर देखा तो वहां लोगों की भीड़ थी. तब तक वहां पुलिस आ गई और मुझे वापस ले गई. बाद में मैंने अपने पति को बताया. मैंने अभी तक बेटी को नहीं देखा है.

खौफनाक वीडियो हो रहा है वायरल:

दिल्ली में 16 साल की बच्ची की हत्या के मामले में स्पेशल CP दीपेंद्र पाठक ने कहा, "हमें सूचना मिली कि किसी बच्ची की हत्या की गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की पहचान कर मौके के पास मौजूद CCTV फूटेज चेक किया. अभी थोड़ी देर पहले हमने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है और उसे यहां लेकर आ रहे हैं. मामले में हम सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर कोर्ट में पेश कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे.

लड़की की हत्या का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया और वायरल हो रहा है. लड़का ताबड़तोड़ हमला किए जा रहा है. हैरानी वाली बात ये है कि साहिल गली में लड़की को चाकू से गोद रहा था, मगर कोई भी बीच-बचाव करने नहीं आया. इसी का फायदा उठाकर वो वारदात को अंजाम देकर भाग गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2023 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).