दिल्ली: कीर्ति नगर फर्निचर मार्केट में आग, फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों ने पाया काबू
बता दें कि कीर्तिनगर में स्थित लकड़ी मार्किट राजधानी के सबसे बड़े बाजारों में से एक है. बता दें देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. फिलहाल अभी इस मामले की जांच की जा रही हैं.
दिल्ली (Delhi) के कीर्ति नगर (Kirti Nagar area) में गुरुवार को देर रात फर्नीचर मार्केट ( furniture market) में भीषण आग लग गई. इस आग में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियों को मौके पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. फिलहाल खबरों के मुताबिक सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस आग लगने की कारणों की जांच में जुट गई है.
खबरों के मुताबिक कीर्ति नगर के झुग्गियों में रात के 11 बजे के करीब आग लगी. जिसके बाद आग ने पूरे झुग्गी को अपने चपेट में ले लिया. जिसके बाद बिल्डिंग इसकी चपेट में आ गई. फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय लोगों ने मिलकर आग को बुझाने पर कोशिश की. अधिकारी ने बताया कि फर्नीचर की दुकान की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लगी हुई थी जिस पर काबू पा लिया गया है.
More visuals from Delhi where a massive fire has broken out in a furniture market in Kirti Nagar area. More than 10 fire tenders are present at the spot. Firefighting operations are underway. No casualties have been reported yet. More details awaited. pic.twitter.com/5mCMXOx1wG
— ANI (@ANI) January 10, 2019
बता दें कि कीर्तिनगर में स्थित लकड़ी मार्किट राजधानी के सबसे बड़े बाजारों में से एक है. बता दें देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. फिलहाल अभी इस मामले की जांच की जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2019 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

