देश

Delhi Exit Poll 2025 Result: इन दो एग्जिट पोल ने AAP को बनाया दिल्ली का किंग, देख लीजिए आंकड़े

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग खत्म हो चुकी है और अब सभी की निगाहें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं. इस बार के चुनाव में मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ा रहा है.

Delhi Exit Poll 2025 Result: इन दो एग्जिट पोल ने AAP को बनाया दिल्ली का किंग, देख लीजिए आंकड़े
Arvind Kejariwal | PTI

Delhi Exit Poll 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग खत्म हो चुकी है और अब सभी की निगाहें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं. इस बार के चुनाव में मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ा रहा है. ज्यादातर एग्जिट पोल BJP को बढ़त देते दिख रहे हैं, लेकिन दो प्रमुख एग्जिट पोल ऐसे भी हैं, जो दावा कर रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में लौटेगी. आइए जानते हैं इन एग्जिट पोल के आंकड़े और दिल्ली में बनने वाले सियासी समीकरण.

Delhi Elections Poll Of Polls: पोल ऑफ पोल्स में दिल्ली से AAP की विदाई, राजधानी में BJP की वापसी के संकेत.

जब अधिकतर एग्जिट पोल दिल्ली में BJP की सरकार बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं, तब Weepreside और Mind Brink नामक दो एग्जिट पोल AAP को बहुमत मिलने का दावा कर रहे हैं. इन दोनों एग्जिट पोल के अनुसार, AAP को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि BJP 20 से 25 सीटों के बीच रह सकती है.

AAP को बहुमत देने वाले दो एग्जिट पोल

Weepreside एग्जिट पोल

AAP – 46 से 52 सीटें

BJP – 18 से 23 सीटें

Congress – 0 से 1 सीट

Mind Brink एग्जिट पोल

AAP – 44 से 49 सीटें

BJP – 21 से 25 सीटें

Congress – 0 से 1 सीट

क्या एग्जिट पोल सही साबित होंगे?

अब सवाल उठता है कि क्या ये एग्जिट पोल सही साबित होंगे, या फिर नतीजों में कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा? पिछले चुनावों को देखें तो 2015 और 2020 में भी AAP को कम सीटें मिलने का अनुमान था, लेकिन जब नतीजे आए तो पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की थी.

दिल्ली का असली मुकाबला किसके बीच?

जैसा कि एग्जिट पोल संकेत दे रहे हैं, इस बार का चुनाव मुख्य रूप से AAP और BJP के बीच सिमट गया है. कांग्रेस का प्रदर्शन फिर से कमजोर नजर आ रहा है. हालांकि, एग्जिट पोल महज एक अनुमान होते हैं और असली नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे.

8 फरवरी आएंगे नतीजे

अब सभी की निगाहें चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए जाने वाले आधिकारिक नतीजों पर हैं. क्या BJP वाकई 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करेगी, या फिर अरविंद केजरीवाल की झाड़ू एक बार फिर से चलेगी? यह सवाल जल्द ही साफ हो जाएगा. तब तक के लिए कयासों का दौर जारी रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2025 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).