दिल्ली: गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, दो व्यक्तियों को लगी गोली
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम गांव में एक समारोह में गाना बजाने को लेकर हुये विवाद के बाद दो व्यक्तियों से कथित रूप से धक्का-मुक्की की गई और गोली लगने से दोनों घायल हो गये।
नयी दिल्ली: दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम गांव में एक समारोह में गाना बजाने को लेकर हुये विवाद के बाद दो व्यक्तियों से कथित रूप से धक्का-मुक्की की गई और गोली लगने से दोनों घायल हो गये. पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को हुई उस घटना में शैंकी भारद्वाज (23) और तुषार भारद्वाज (16) घायल हो गये. उन्होंने बताया कि डीजे अक्षय (19), उसके नियोक्ता अमित शर्मा (29) और उसके भाई आशीष शर्मा (23) को गोली चलाने को लेकर गिरफ्तार किया गया है.
वैसे न्यूज-18 की खबर के अनुसार दोनों युवकों ने डीजे को तमंचे पर डिस्को गाना बजाने को कहा था. दोनों गाने को रीपीट में लगाकर बजाने को कह रहे थे. उनकी इस हरकत से डीजे को गुस्सा आ गया और फिर विवाद शुरू हो गया. झगडा इतना बड़ा की गोली चलने की नौबत आ गई.
संबंधित खबरें
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, विधायकों ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Akasa Air Flight Tickets Costlier: एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयर ने भी लगाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट हो सकते हैं 1,300 तक महंगे
\