देश

Delhi Building Collapse Update: दिल्ली बिल्डिंग हादसे में 11 लोगों की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, PMO ने मुआवज़े की घोषणा की

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक इमारत गिरने से हुई जनहानि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है.राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ''दिल्ली के मुस्तफाबाद में एक इमारत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बच्चों और महिलाओं समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है

Delhi Building Collapse Update: दिल्ली बिल्डिंग हादसे में 11 लोगों की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, PMO ने मुआवज़े की घोषणा की
(Photo Credits ANI)

Delhi Building Collapse Update:  उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक इमारत गिरने से हुई जनहानि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है.राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ''दिल्ली के मुस्तफाबाद में एक इमारत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बच्चों और महिलाओं समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

PM मोदी  ने हादसे पर जताया दुख

वहीं, प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इस दुखद घटना से अत्यंत व्यथित हैं और उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है. यह भी पढ़े: Delhi Building Collapse: दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से 11 की मौत, मृतकों में मकान मालिक भी शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दयालपुर इलाके में इमारत गिरने से जानमाल के नुकसान से दुखी हूं. जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की मदद कर रहा है.

PMO ने की मदद की घोषणा

प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह भी घोषणा की है कि हर मृतक के परिजन को दो लाख रुपए की मदद दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपए की राशि दी जाएगी.

 हादसे में  11 लोगों की गई हैं जान

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद (दयालपुर) इलाके में शनिवार तड़के चार मंजिला एक इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस दर्दनाक घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ.

14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

सूचना म‍िलने पर पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव का काम शुरू किया गया. डिवीजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि इमारत पूरी तरह गिर चुकी थी और कई लोग मलबे में फंसे हुए थे. अब तक 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.

बिल्डिंग में 20 से 25 लोग रह रहे थे

इमारत में करीब 20 से 25 लोग रह रहे थे. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इमारत गिरने की वजह क्या थी, लेकिन हादसे से कुछ घंटे पहले दिल्ली में मौसम अचानक बदल गया था. तेज हवाएं और हल्की बारिश भी हुई थी, जो इसका कारण हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 11:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).