देश

दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल के जनता दरबार में पिस्तौल की गोली लेकर पहुंचा शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर एक शक्श ने मिर्ची पाउडर से हमला किया था. दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने केजरीवाल के ऊपर मिर्ची पाउडर फेंक दिया था. हमले में मुख्यमंत्री का चश्मा गिर गया, हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा. हमलावर की पहचान अनिल कुमार शर्मा के तौर पर हुई है

दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल के जनता दरबार में पिस्तौल की गोली लेकर पहुंचा शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: PTI)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार से बड़ी खबर सामने आ रही है. ख़बरों के अनुसार एक शख्स सोमवार को केजरीवाल के जनता दरबार में बंदूक की गोली लेकर जा रहा था. पुलिस ने उसे गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है. NEWS18 की खबर के अनुसार युवक के पास पिस्‍टल भी थी मगर इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर एक शक्श ने मिर्ची पाउडर से हमला किया था. दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने केजरीवाल के ऊपर मिर्ची पाउडर फेंक दिया था. हमले में मुख्यमंत्री का चश्मा गिर गया, हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा. हमलावर की पहचान अनिल कुमार शर्मा के तौर पर हुई है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2018 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).