Delhi Air Pollution: दिल्ली में आज फिर बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, अक्षरधाम क्षेत्र में AQI 307 पहुंचा; लोगों के लिए सांस लेना हुआ मुश्किल

दिल्ली में दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है. बुधवार, 29 अक्टूबर को भी राजधानी में हवा की स्थिति खराब रही, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, अक्षरधाम और आस

(Photo Credits ANI)

Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है. बुधवार, 29 अक्टूबर को भी राजधानी में हवा की स्थिति खराब रही, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, अक्षरधाम और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 307 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.

विशेषज्ञों ने क्या कहा

विशेषज्ञों का कहना है कि राजधानी में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के पीछे मुख्य कारण वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ती धूल और औद्योगिक गतिविधियां हैं. दिवाली के समय पटाखों के चलते हवा में प्रदूषण और बढ़ गया था, और मौसमी बदलाव के बावजूद वायु की गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं देखा गया.

नागरिकों को सलाह

नागरिकों से सलाह दी जा रही है कि वे मास्क पहनें और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें. बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन रोग से पीड़ित लोगों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. प्रशासन की ओर से भी वायु प्रदूषण कम करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल राजधानी की हवा लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनी हुई है.

लोधी रोड पर पानी का छिड़काव

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रशासन ने लोधी रोड पर पानी का छिड़काव शुरू किया है. यह कदम राजधानी में हवा की गुणवत्ता सुधारने और लोगों को सांस लेने में राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है. ताकि दिल्ली की वायु प्रदुषण जल्द से जल्द ठीक हो सके.

पिछले साल भी कुछ इसी तरह थी वायु गुणवता

देश की राजधानी दिल्ली में भी पिछले साल दिवाली के बाद वायु गुणवता कुछ इसी तरह ख़राब हो गई थी. जिससे लोगों का सांस लेना दूभर हो गया था. हवा की गुणवता कई दिनों तक ख़राब रही. जिसके बाद वायु गुणवता ठीक हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 11, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के क्या हैं आज के दाम? जानें ताजा रेट

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू