देश

Delhi: मोमोज की प्लेट गिरने पर हुआ विवाद, 18 वर्षीय लड़के ने चाकू घोंपकर कर दी व्यक्ति की हत्या

राजधानी दिल्ली से एक बार फिर बेहद हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां 18 वर्षीय व्यक्ति ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. हत्या की वजह आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि इंसान की जान की कीमत कितने नीचे गिर चुकी है.

Delhi: मोमोज की प्लेट गिरने पर हुआ विवाद, 18 वर्षीय लड़के ने चाकू घोंपकर कर दी व्यक्ति की हत्या
मोमोज की प्लेट गिरने पर हुआ विवाद (Photo: Wikimedia Commons/File Photo)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक बार फिर बेहद हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां 18 वर्षीय व्यक्ति ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. हत्या की वजह आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि इंसान की जान की कीमत कितने नीचे गिर चुकी है. मामला मोहन गार्डन इलाके का है. यहां एक प्लेट मोमोज नीचे गिरने से विवाद इतना बढ़ गया कि अंजाम हत्या तक पहुंच गया. दिल्ली के सफदरजंग इलाके में घरेलू सहायक ने दिव्यांग लड़के की हत्या की.

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में मोमोज खा रहे नकुल से पास खड़े जितेंद्र का हाथ लग गया. बातों-बातों में ही विवाद बढ़ता गया और 18 वर्षीय लड़के ने दूसरे व्यक्ति की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मोहन गार्डन निवासी जितेंद्र महतो के रूप में हुई है.

घटना शनिवार रात तिरंगा चौक के पास हुई. पुलिस ने कहा कि जितेंद्र महतो 'मोमोज' खा रहा था और आरोपी (18) ने गलती से उसे धक्का दे दिया और उसकी मोमोज की प्लेट जमीन पर गिर गई और दोनों के बीच बहस छिड़ गई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित पर चाकू से वार किया. पीड़ित को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2022 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).