Delhi: दिल्ली में मेडिकल जांच के दौरान नशे में धुत शख्स ने तीन डॉक्टरों पर हमला किया

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल के सीएमओ समेत तीन डॉक्टरों पर 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने हमला किया. हमले में डॉक्टर घायल हो गए.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 21 मार्च : उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल के सीएमओ समेत तीन डॉक्टरों पर 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने हमला किया. हमले में डॉक्टर घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी को सार्वजनिक रूप से उपद्रव मचाने के आरोप में पकड़ा था. पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए नशे की हालत में अस्पताल लाई थी. आईएएनएस के पास मौजूद एफआईआर के अनुसार, पुलिसकर्मी विकास आरोपी राहुल को 15 मार्च को रात करीब 1.12 बजे अस्पताल के कैजुअल्टी विभाग में मेडिकल जांच के लिए लाए थे. राहुल का शराब पीने का इतिहास रहा है.

एफआईआर के अनुसार, जांच के समय राहुल ने दुर्व्यवहार करना और गाली देना शुरू कर दिया. इसके बाद उसने डॉ. शिवरतन, डॉ. चिन्मय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. के. शांता सिंह पर हमला कर दिया. एफआईआर में सीएमओ ने कहा, ''उसने डॉ. शिवरतन की शर्ट फाड़ दी, धमकाया और घायल कर दिया. उसमे हमें जान से मारने की धमकी दी. मुझे थप्पड़ मारा और मेरी शर्ट भी फाड़ दी. उसने डॉ. चिन्मय के साथ मारपीट भी की, जिससे वे घायल हो गए और ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ के साथ भी दुर्व्यवहार किया.'' यह भी पढ़ें : बेंगलुरु: फूड डिलीवरी बॉय ने महिला इंजीनियर के साथ की छेड़छाड़, किचन में घुसकर किया गंदा काम

एफआईआर के अनुसार, उसने डॉक्टर के कमरे की मेज और कुर्सी, बीपी मशीन, एमएलसी रजिस्टर और अस्पताल के अन्य दस्तावेजों के साथ-साथ दरवाजे सहित अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. इस घटनाक्रम की वजह से आपातकालीन और हताहत सेवाएं दो घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रहीं. उत्तर पश्चिम दिल्ली के डीसीपी जितेंद्र मणि ने घटना की पुष्टि की और कहा कि आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

S*x Racket Busted In Delhi: दिल्ली में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 8 लड़कियां छुड़ाई गईं, 2 आरोपी गिरफ्तार

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट