VIDEO: भोपाल में दो दोस्तों पर जानलेवा हमला, 6 बदमाशों ने तलवार और छुरी से किए वॉर, गांजा खरीदने की बात पर किया लहुलुहान
भोपाल शहर के पुराने तलैय्या में दो युवकों पर करीब 6 बदमाशों ने तलवार और छुरी से हमला कर दिया. जिसमें दो युवक लहुलुहान हो गए. दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है.
भोपाल, मध्य प्रदेश: भोपाल शहर के पुराने तलैय्या में दो युवकों पर करीब 6 बदमाशों ने तलवार और छुरी से हमला कर दिया. जिसमें दो युवक लहुलुहान हो गए. दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. दोनों युवकों को घेरकर उनपर हमला किया गया. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक़ आमिर पाशा और परवेज उर्फ़ सलमान खान दोनों अशोका गार्डन में रहते है और ये दोनों रात को करीब 3 बजे तलैय्या पुलिस चौकी के पीछे एक ठेले पर सिगरेट पी रहे थे. तभी इलाकें में रहनेवाले युवक वहां पहुंचे और इन लोगों के साथ उनकी बहस हो गई. इसके बाद इन आरोपियों के साथ और भी लोग वहां पहुंच गए और आरोपियों ने चाक़ू और तलवार से परवेज और आमिर पर हमला कर दिया. ये भी पढ़े:Video: भोपाल के छोला दशहरा मैदान में रावण दहन के समय युवक को आया हार्ट अटैक, ACP ने सीपीआर देकर बचाई जान
युवकों पर जानलेवा हमला
भोपाल में पुलिस चौकी के पीछे दो दोस्तों पर हमला:6 बदमाशों ने तलवार और छुरी से किए वार; गांजा खरीदने की बात पर हुआ था विवाद#MadhyaPradeshNews #BHOPAL #MohanYadav #BJP_सरकार @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/SWLBfg95Up
— NEWS OBSERVER (@newsobservermp1) November 1, 2024
दोनों को लहुलुहान करके आरोपी फरार हो गए. दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है की यहां के लोग गांजा बेचने का काम करते है और ये दोनों युवक गांजा खरीदने के लिए इनके पास पहुंचे, इन आरोपियों ने इनसे गांजे के पैसे ले लिए, लेकिन इन्हें गांजा नहीं दिया. जिसके कारण इनके बीच में विवाद हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

