देश

Bihar: बिहार में पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को प्रेमी युगल का शव एक पेड़ से झूलता मिला. दोनों शव एक ही दुपट्टे से लटक मिला. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

Bihar: बिहार में पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव, जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

बेतिया, 5 मई : बिहार (Bihar) के पश्चिमी चंपारण जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को प्रेमी युगल का शव एक पेड़ से झूलता मिला. दोनों शव एक ही दुपट्टे से लटक मिला. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने दुखीछापर गांव के बाहर एक खलिहान में स्थित एक आम के पेड़ से गुरुवार को एक युवक और युवती का शव बरामद किया गया है.

मृतकों में शिवजी महतो के पुत्र कुंदन कुमार (20) और उसी गांव की 17 वर्षीय युवती शामिल है. ग्रामीणों के मुताबिक दोनों में काफी दिनों से प्रेम संबंध था. गोपालपुर के थाना प्रभारी राजरूप राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. उन्होंने बताया कि मृतकों के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया है. यह भी पढ़ें : यूपी के ग्राम सचिवालय में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिीविटी देने का फैसला

थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम ²ष्टया मामला प्रेम संबंध का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है. वहीं, कुछ ग्रामीण हत्या की आशंका भी जता रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).