Sagar Shocker: एक ही परिवार के 4 लोगों के शव कुएं में मिले, सागर के कोपरा गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी
मध्यप्रदेश के सागर में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. इनमें से दो महिलाएं फंदे पर लटकी मिली तो वही बुजुर्ग महिला और एक बच्ची का शव पानी में मिला है. इस घटना के परिसर में हडकंप मच गया.
Sagar Shocker: मध्यप्रदेश के सागर में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. एक ही परिवार की चार महिलाओं के शव कुएं में मिले.इनमें से दो महिलाएं फंदे पर लटकी मिली तो वही बुजुर्ग महिला और एक बच्ची का शव पानी में मिला है. इस घटना से परिसर में हडकंप मच गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला.
ये घटना सागर के देवरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आनेवाले कोपरा गांव की है. जानकारी के मुताबिक़ मृतक महिलाओं के नाम आरती लोधी, भारती लोधी और भगवती था और बच्ची का नाम रोमिका है. ये भी पढ़े :Sagar Wall Falling Case: सागर में दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत, CM मोहन यादव ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान
बुजुर्ग महिला भगवती का और छोटी बच्ची रोमिका का शव पानी में मिला. इस मामले में पुलिस सभी शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है और इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2024 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

