पाकिस्तान में ही छिपा बैठा है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम: विदेश मंत्रालय का बयान

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमें पता हैं कि 1993 को मुंबई में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम कहां हैं. बताना चाहते है कि विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमें पता है दाऊद कहां है, पाकिस्तान केवल दिखावे के लिए अपनी जमीन पर पल रहे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करता है, यह मात्र दिखावा है.

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA spokesperson Raveesh Kumar) ने कहा है कि हमें पता हैं कि 1993 को मुंबई (1993 Mumbai Bomb Blast) में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम कहां हैं. बताना चाहते है कि विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमें पता है दाऊद कहां है, पाकिस्तान (Pakistan) केवल दिखावे के लिए अपनी जमीन पर पल रहे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करता है, यह मात्र दिखावा है.

मीडिया से बातचीत के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार (Raveesh Kumar) ने कहा कि हमें कई बार दाऊद के पाकिस्तान (Pakistan) के होने के बारे में जानकारी मिली है लेकिन पाकिस्तान ने इससे साफ इनकार कर दिया है. यह भी-मसूद अजहर के बाद हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम पर कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी ने दिया ये बयान, देखें Video

वहीं दूसरी तरफ करतारपुर कॉरिडोर ( Kartarpur Corridor) मामले पर विदेश मंत्रालय (Raveesh Kumar) ने कहा कि हमनें कुछ तारीखों का प्रस्ताव दिया है. पाकिस्तान (Pakistan) ने 14 जुलाई की बैठक के लिए हामी भरी है। कुछ मुद्दों पर हमारे विचार अलग हैं जिनके बारे में चर्चा की जाएगी. यह समझना जरूरी है कि यह भावनाओं का मामला है, यह सिख समुदाय की इच्छाओं की पूर्ती का मामला है.

पाकिस्तान (Pakistan) में जमात-उद-दावा के हाफिज सईद और टेरर फंडिंग में अन्य लोगों के मामले पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के दिखावी कदमों (Cosmetic Steps) से हमें बेवकूफ न बनाएं.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट