Mainpuri Shocker: बंदूक की नोक पर हैवानित! मैनपुरी में 4 साल के बेटे के सामने दलित महिला से गैंगरेप
मैनपुरी में दलित महिला के साथ बंदूक की नोक पर गैंग रेप किया गया, और वह भी उसके चार वर्षीय बेटे के सामने. यह दर्दनाक वारदात 17 अप्रैल को उस समय हुई जब पीड़िता अपने बेटे को बाल कटवाकर वापस घर लौट रही थी.
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक 40 वर्षीय दलित महिला के साथ बंदूक की नोक पर गैंग रेप किया गया, और वह भी उसके चार वर्षीय बेटे के सामने. यह दर्दनाक वारदात 17 अप्रैल को उस समय हुई जब पीड़िता अपने बेटे को बाल कटवाकर वापस घर लौट रही थी.
20 हजार के कर्ज का दिया था झांसा
महिला के पति आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और इसी का फायदा उठाकर गांव के ही एक अन्य जाति के व्यक्ति ने पीड़िता को 20,000 रुपये का कर्ज देने का झांसा दिया. आरोपी महिला और उसके पति को पहले से जानता था और गांव में ही निर्माण सामग्री की दुकान चलाता है.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह अपने बेटे को लेकर नाई की दुकान से लौट रही थी, तभी रास्ते में पुल के पास आरोपी मिला. उसने कहा कि वह कर्ज की रकम अब दे सकता है और महिला को अपनी बाइक पर बैठाकर उसे ले गया.
सुनसान जगह ले जाकर किया बलात्कार
आरोपी महिला और उसके बेटे को बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर एक सुनसान इलाके में ले गया. वहां उसने बंदूक दिखाकर महिला को धमकाया और बलात्कार किया. जब पीड़िता ने विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके मासूम बेटे को गोली मारने की धमकी दी, जिसके कारण वह डर गई और चुप रही.
डर से रही चुप, फिर जुटाई हिम्मत
घटना के बाद पीड़िता डर के कारण चुप रही, लेकिन आरोपी ने उसे बार-बार फोन कर डराना शुरू कर दिया. जब यह मानसिक उत्पीड़न असहनीय हो गया, तब महिला ने अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी. पति ने बिना देरी किए उसे लेकर स्थानीय थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने दर्ज की FIR, जल्द होगी गिरफ्तारी
मामले में मैनपुरी थाने के थाना प्रभारी (SHO) अनुज कुमार ने बताया, "पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

