Cyclone Tauktae: 'तौकते' हुआ कमजोर, अगले 24 घंटों में यूपी की ओर जाने की संभावना

अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान तौकते कमजोर होकर पूर्वी राजस्थान और इससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास एक निम्न दबाव में बदल गए हैं. इसके अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व की तरफ उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है.

तूफान तौकते (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 20 मई: अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान तौकते कमजोर होकर पूर्वी राजस्थान और इससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास एक निम्न दबाव में बदल गए हैं. इसके अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व की तरफ उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है. भारत मौसम विज्ञान के राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र ने कहा कि पूर्वी राजस्थान और उससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास तौकते कमजोर हो गया है और यहां कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. ये गुरुवार को सुबह 5.30 बजे उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और पड़ोस में केंद्रित हो गया है.

अगले 12 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है. दक्षिण पश्चिम मॉनसून के शुक्रवार के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Cyclone Tauktae: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत की घोषणा, तूफान तौकते में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार को मिलेगा 4 लाख रूपए की मदद

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र और औसत समुद्र तल से 3.1 किमी से 5.8 किमी के बीच पड़ोस में चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है. आईएमडी ने कहा कि शनिवार के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड