देश

चक्रवाती तूफान 'फानी' के प्रभाव से आंध्र के उत्तरी तटीय इलाकों में बारिश

राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को आरटीजीएस के अधिकारियों और आपदा प्रबंधन विभाग संग स्थिति की पुन: समीक्षा की।

चक्रवाती तूफान 'फानी' के प्रभाव से आंध्र के उत्तरी तटीय इलाकों में बारिश
विकराल रूप ले सकता है चक्रवात तूफान 'फानी' (Photo Credit- PTI)

विशाखापट्टनम. आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय इलाकों में गुरुवार को तेज बारिश हुई क्योंकि ये इलाके बंगाल की खाड़ी के समीप स्थित हैंऔर अभी बंगाल की खाड़ी चक्रवाती तूफान फेनी के चपेट में है। उड़ीसा की सीमा से लगे आंध्र के तटीय इलाके में स्थित श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापट्टनम जिलों में 50 किलोमीटर प्रति रफ्तार की तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पूर्वी गोदावरी जिले के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई।

चूंकि उड़ीसा से सटे श्रीकाकुलम जिले में इस चक्रवाती तूफान के प्रभाव की संभावना सबसे ज्यादा है इसलिए अधिकारियों ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जिला अधिकारियों ने नागवली और वंशधारा नदियों के किनारे स्थित गांवों के लोगों को सचेत कर दिया है। यह भी पढ़े-चक्रवाती तूफान फानी के कारण पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के बीच 6 ट्रेनें रद्द

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जिले में तेज बारिश होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। आंध्र प्रदेश सरकार की रियल टाइम गवर्नेस सोसायटी (आरटीजीएस)के अधिकारियों के अनुसार, श्रीकाकुलम जिले के तटीय भागों में 123 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के बहने की संभावना है। सभी तटीय इलाकों में अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

मुख्य सचिव एल.वी. सुब्रमण्यम ने कहा है कि प्रत्येक मंडल के लिए एक विशेष अधिकारी को नियुक्त किया गया है क्योंकि इस चक्रवाती तूफान से 200 गांवों के प्रभावित होने की आशंका है, जन हानि को रोकने के लिए अधिकारियों ने उपाय किए हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को आरटीजीएस के अधिकारियों और आपदा प्रबंधन विभाग संग स्थिति की पुन: समीक्षा की।

उन्होंने अपने समकक्ष उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी बात की और चक्रवाती तूफान के चलते आने वाली परिस्थितियों के बारे में भी आलोचना की। इस स्थिति से निपटने के लिए नायडू ने उड़ीसा को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).