UP Cyber Crime: पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला से ठगे 30 लाख

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी में रहने वाली महिला से साइबर ठगों ने 30 लाख रुपए की ठगी की है साइबर ठगों ने महिला को पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ठगी की

Representative Image | Photo: Pixabay

ग्रेटर नोएडा, 21 अगस्त: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी में रहने वाली महिला से साइबर ठगों ने 30 लाख रुपए की ठगी की है साइबर ठगों ने महिला को पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ठगी की.

ठगों ने महिला को टेलीग्राम ऐप पर कुछ टास्क दिए थे उसके बाद ठगी की जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी में रहने वाली एक महिला ने साइबर सेल में अपनी कंप्लेंट दर्ज कराई है जिसके मुताबिक उसे एक कंपनी की एचआर का मैसेज टेलीग्राम पर आया था.

उसने बताया था कि वह कंपनी में सहायक एचआर के रूप में तैनात है कथित एचआर ने महिला को बताया कि उसे टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ा जाएगा और टास्क पूरा करने पर उसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे.

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसे ग्रुप में यूट्यूब और कई कंपनियों के पेज डाले जा रहे थे, जिन्हें लाइक करना था उसे फंसाने के लिए ठगों ने कई टास्क पर काफी रुपये ट्रांसफर किए इसके बाद जालसाजो ने सीधा संपर्क किया और शेयर में निवेश के नाम पर 30 लाख ठग लिए

जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे टेलीग्राम ग्रुप से निकाल दिया गया और कोई भी उसका फोन नहीं उठा रहा था पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स