एजेंसी न्यूज

Madhy Pradesh: संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने ऑक्सीजन की मांग करने वाले व्यक्ति को दो थप्पड़ मारने की बात कही देखें विडियो

केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल का बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह बीमार मां के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग करने वाले एक व्यक्ति को ''दो थप्पड़'' लगाने की बात कहते सुने जा सकते हैं.

Madhy Pradesh: संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने ऑक्सीजन की मांग करने वाले व्यक्ति को दो थप्पड़ मारने की बात कही देखें विडियो
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ( photo credit : facebook )

दमोह (मप्र), 23 अप्रैल : केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल (Prahlad Patel) का बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह बीमार मां के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) की मांग करने वाले एक व्यक्ति को ''दो थप्पड़'' लगाने की बात कहते सुने जा सकते हैं. एक तरफ जहां विपक्ष ने इस घटना को लेकर मंत्री पर निशाना साधा है, वहीं, पटेल से इस वीडियो को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी.

जिला अस्पताल से दो दिन पहले ऑक्सीजन सिलेंडर लूटे जाने की घटना के बाद दमोह से सांसद पटेल अस्पताल का दौरान करने पहुंचे थे. इस दौरान, एक व्यक्ति ने अपनी कोविड-19 (COVID-19) पीड़ित मां के लिए पटेल से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की. यह भी पढ़ें : Corona Pandemic: बिहार में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 11,489 नए मरीज मिले, और 59 मौतें

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब बातचीत के दौरान व्यक्ति ने पटेल की तरफ उंगली उठाई तो गुस्साए मंत्री ने उससे उंगली नीचे करने का इशारा किया और कहा, '' ऐसे बोलेगा तो दो खाएगा.''

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2021 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).