CRPF ने भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद बरामद किए
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सल विरोधी अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने बिहार के औरंगाबाद में भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं.
नई दिल्ली, 9 नवंबर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सल विरोधी अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने बिहार के औरंगाबाद में भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं.
सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर बिहार के औरंगाबाद में करिबा डोभा के जंगलों में 205 कोबरा बटालियन और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. इस ऑपेरशन के दौरान नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में बंदूकें और गोलियां सहित अन्य सामान बरामद किया गया है. यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने आर्थिक सुधारों को ‘आधे-अधूरे’ बताने संबंधी वित्त मंत्री की टिप्पणी को लेकर कटाक्ष किया
जानकारी के मुताबिक बरामद किए गए सामान में दो 9 एमएम पिस्टल, 2 देशी पिस्टल, 3 पिस्टल मैगजीन, 2 इंसास मैगजीन और 5.56 इंसास के 120 राउंड शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी हथियार जंगलों में नक्सलियों द्वारा अपने ठिकाने पर छोड़े गए थे. गौरतलब है कि बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में सुरक्षा बलों ने नक्सल गतिविधियों पर काफी हद तक काबू पा लिया है. यही वजह है, नक्सली अपना गढ़ छोड़कर भागने पर मजबूर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

