जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच गोलीबारी, CRPF का एक जवान शहीद
जम्मू एवं कश्मीर के बिजबेहरा शहर में आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया.
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and kashmir) के बिजबेहरा शहर में आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया. पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने बिजबेहरा शहर में आज (मंगलवार को) सीआरपीएफ की टीम पर फायरिंग कर दी. मुठभेड़ में घायल हुए एक जवान को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.
डॉक्टरों ने जवान को पास के अनंतनाग शहर में रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया. तलाशी अभियान के लिए क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया गया है और आतंकियों को लेकर सर्च अभियान जारी है.
संबंधित खबरें
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
\