उत्तर प्रदेश: दबंगों ने घर में घुसकर शख्स को मारी गोली, हुई मौत
जिला मुख्यालय से करीब चालीस किलोमीटर दूर लालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात शिव शंकर शर्मा के घर में घुसकर किसी ने उसकी गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.
प्रतापगढ़: जिला मुख्यालय से करीब चालीस किलोमीटर दूर लालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात शिव शंकर शर्मा के घर में घुसकर किसी ने उसकी गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. लालगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी द्विवेदी ने बताया कि बुधवार की रात करीब दस बजे पुरे दीना नाथ का पूरा खेमसरी गाँव में शिव शंकर वर्मा :32: को उसके घर में घुस कर किसी ने गोली मार दी.
गंभीर अवस्था में उपचार हेतु स्थानीय चिकित्सालय लाया गया,जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि वर्मा ने अपनी माँ के हिस्से की भूमि अपने नाम करा लिया था. भाइयों के बीच विवाद चल रहा था.
संबंधित खबरें
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
Akhilesh Yadav On LPG Gas Cyclinder Shortage: एलपीजी संकट पर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, कहा-हकीकत छिपा नहीं सकती सरकार
भारत में LPG सिलेंडर बुक करना हुआ आसान: इंडेन, एचपी और भारत गैस के लिए व्हाट्सएप और मिस्ड कॉल नंबर जारी
\