COVID-19: अहमदाबाद में टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन की कमी, भीड़ से अफरातफरी

गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को कोविड-19 टीकों की कमी के बीच बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण केन्द्रों में उमड़ पड़े, जिसके चलते अफरातफरी मच गई.

वैक्सीनेशन सेंटर पर उमड़ी भीड़ (Photo: PTI)

अहमदाबाद, 20 जून: गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को कोविड-19 टीकों की कमी के बीच बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण केन्द्रों में उमड़ पड़े, जिसके चलते अफरातफरी मच गई.अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) टीकों की कमी के कारण प्रतिदिन एक लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल करने के लिये संघर्ष कर रहा है. अहमदाबाद के कई टीकाकरण केन्द्रों विशेषकर शहर के उत्तरी हिस्सों में लोग टीका लगवाने का टोकन लेने के लिये सुबह से कतारों में लगे दिखे. टोकन सीमित संख्या में वितरित किये रहे हैं. कई केन्द्रों ने तो बोर्ड लगा दिये, जिनपर लिखा था कि कोविशील्ड टीके उपलब्ध नहीं हैं. लैब टेस्टिंग में कोविड के वेरिएंट के खिलाफ मॉर्डना की वैक्सीन प्रभावी होने का दावा.

यहां शहरी स्वास्थ्य केन्द्र पर एक लाभार्थी बोदकदेव ने कहा, ''मैं तड़के यहां आया गया था. इसलिये मुझे टीके के लिये टोकन मिल गया. वे 100 लोगों को ही टोकन देते हैं. मैं आज दूसरे दिन यहां आया और सौभाग्यवश टोकन मिल गया.''

खोखरा, अमराईवाड़ी और वस्त्राल जैसे विभिन्न स्थानों पर अन्य टीकाकरण केन्द्रों में भी लंबी कतारें दिखीं, जहां लोग टीका लगवाने सुबह जल्दी निकल पड़े. एएमसी ने 20 जून को कहा था कि उसने राज्य सरकार द्वारा केन्द्र पर आकर पंजीकरण कराने की सुविधा रोकने के बाद प्रतिदिन एक लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है.

बहरहाल, अधिकारियों ने कहा कि 21 से 29 जून के बीच वह 50 हजार का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाया. एएमसी द्वारा साझा किये गए आंकड़ों के अनुसार 21 जून को शहर में 38,311 लोगों को टीका लगाया गया. इसके बाद अगले आठ दिन में टीकाकरण का आंकड़ा 39,541, 41,887, 41,390, 33,355, 27,509, 20,158, 22,506, और 25,289 रहा.

एएमसी के चिकित्सा अधिकारी भाविन सोलंकी ने कहा, "हमें टीकों की आपूर्ति कम हो रही है, फिर भी हम आपूर्ति के आधार पर लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं, जो हर दिन बदलती रहती है. कल हमें 35,000 खुराक मिलीं. कुछ दिन हमें 20,000 या 13,000 खुराक भी मिलती हैं."

ऐसा ही हाल राजकोट के कुछ केंद्रों पर भी देखने को मिला. लोगों ने टीकाकरण में अनियमितताओं और उचित व्यवस्था की कमी की शिकायत की, जिसके कारण वे टीका नहीं लगवा पाए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 16, 2026: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें 22K और 24K के दाम

Food Poisoning in Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग का मामला, धार्मिक कार्यक्रम में ‘सेव-खमणी’ खाने से 100 लोग पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती