देश

COVID-19 Update: भारत में कोरोना के 51 हजार से ज्यादा नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 51,667 नए मामले सामने आए और 1,329 मौतें हुईं, जिससे देश में कुल मामले बढ़कर 3,01,34,445 हो गए. ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी किए.

COVID-19 Update: भारत में कोरोना के 51 हजार से ज्यादा नए मामले
कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo: PTI)

नई दिल्ली, 25 जून : भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 51,667 नए मामले सामने आए और 1,329 मौतें हुईं, जिससे देश में कुल मामले बढ़कर 3,01,34,445 हो गए. ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी किए. भारत ने बुधवार को तीन करोड़ से ज्यादा कोविड मामलों का आंकड़ा पार कर लिया. पिछले दो महीनों में यह लगातार आठवां दिन है जब मौत का आंकड़ा 2,000 अंक से नीचे रहा है.

देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 3,01,34,445 हो गई है. भारत, अमेरिका के बाद कोविड के तीन करोड़ से ज्यादा मामले दर्ज करने वाला दूसरा देश बन गया है. भारत में पिछले 50 दिनों में कोरोना के एक करोड़ मामले सामने आए हैं. यह लगातार 18वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए. 23 मार्च को, भारत में 47,262 मामले दर्ज किए गए थे जबकि 22 जून को भारत में 42,640 मामले दर्ज किए गए. यह भी पढ़ें : COVID-19: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 462 नए मामले, 15 और लोगों की मौत

कोरोना के सक्रिय मामले अब 8 लाख से नीचे आ गए हैं. देश में वर्तमान में 6,12,868 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,93,310 लोगों की मौत हो चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 64,527 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,91,28,267 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 30,79,48,744 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 60,73,912 लोगों को टीका लगाया गया है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, 24 जून तक कोविड-19 के लिए 39,95,68,448 नमूनों का परीक्षण किया गया है. इनमें से 17,35,781 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2021 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).