देश

COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 6,395 नए मामले दर्ज, 33 मौतें

भारत में गुरुवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 6,395 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दिन यानी बुधवार सामने आए 5,379 केस से अधिक है.

COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 6,395 नए मामले दर्ज, 33 मौतें
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

नई दिल्ली, 8 सितम्बर : भारत में गुरुवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 6,395 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दिन यानी बुधवार सामने आए 5,379 केस से अधिक है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इसी अवधि में, कोरोना से 33 लोगों की जान गई. जिसके चलते राष्ट्रीय मृत्यु दर 5,28,090 तक पहुंच गई. वहीं 6,614 मरीज महामारी से ठीक भी हुए हैं.

देशभर में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,39,00,204 हो गई. जिसके कारण भारत का रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत हो गया. यह भी पढ़ें : Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट मामले की जांच पूरी होने तक सावंत ना रहें गृह मंत्री- गोवा फॉरवर्ड पार्टी

इस बीच, भारत का डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.96 प्रतिशत हो गया है, जबकि देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.88 प्रतिशत है. साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,25,602 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 88.83 करोड़ से अधिक हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).