COVID-19 Update: भारत में कोरोना वायरस के 5,476 नए मामले, 158 की मौत
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,476 नए मामले सामने आए और 158 की मौत हुई हैं. ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को दी. इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,15,036 हो गई है.
नई दिल्ली, 6 मार्च : भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,476 नए मामले सामने आए और 158 की मौत हुई हैं. ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को दी. इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,15,036 हो गई है. मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच, कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 59,442 तक कम हो गई है. देश के पॉजिटिविटी रेट 0.14 प्रतिशत है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि बीते 24 घंटे में 9,754 मरीज ठीक हुए, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,23,88,475 हो गई है. भारत की रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत है. देशभर में कुल 9,09,985 कोरोना टेस्ट किए गए. भारत ने अब तक 77.28 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं. इस बीच, वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.77 प्रतिशत है जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.60 प्रतिशत पर है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: पिछले 24 घंटे में देश में 5,476 कोरोना के नए मामले सामने आए, 158 लोगों की हुई मौत
तो वहीं बीते 24 घंटे में 26.19 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई हैं, जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 178.83 करोड़ तक पहुंच गया है. यह 2,07,34,782 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 15.54 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज अभी उपलब्ध हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2022 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

