देश

COVID-19 Update: भारत में कोरोना के 18,833 नए मामले, 278 लोगों की मौत

भारत में बुधवार को बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,333 नए मामले सामने आए और इस दौरान घातक महामारी से 278 लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी. बीते 24 घंटों में कुल 24,770 संक्रमित ठीक हुए हैं, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,31,75,656 हो गई है.

COVID-19 Update: भारत में कोरोना के 18,833 नए मामले, 278 लोगों की मौत
अस्पताल (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: भारत में बुधवार को बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,333 नए मामले सामने आए और इस दौरान घातक महामारी से 278 लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी. बीते 24 घंटों में कुल 24,770 संक्रमित ठीक हुए हैं, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,31,75,656 हो गई है.

भारत की रिकवरी दर 97.94 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है. कोरोना के सक्रिय मामले वर्तमान में 2,46,687 हैं, जो 203 दिनों में सबसे कम है. वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल मामलों का 0.73 प्रतिशत हैं. इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मौतों की संख्या बढ़कर 4,49,538 हो गई है. यह भी पढ़े: COVID-19 Update: पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के सबसे कम 18,833 नए मामले सामने आये

बीते 24 घंटों में कुल 14,09,825 कोरोना टेस्ट किए गए हैं, जिससे अबतक कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़कर 57.68 करोड़ हो गई है. पिछले 24 घंटों में 59,48,360 वैक्सीन खुराक के साथ, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज बुधवार सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 92 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया. यह 89,35,354 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2021 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).