COVID-19 Spike: देश में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे, 24 घंटे में पहली बार 1 लाख से अधिक नए केस

देश में कोरोना के दैनिक मामलों ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए और 478 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: देश में कोरोना (COVID-19) के दैनिक मामलों ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए और 478 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया. यह आंकड़े चिंताजनक है क्योंकि कोरोना पिछले साल से भी अधिक खतरनाक होता दिख रहा है. भारत में एक दिन में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 1,03,558 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,89,067 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के प्रसार के बाद से पिछले साल 17 सितम्बर को एक दिन में सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आए थे. COVID-19 Spike: प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन का खौफ, मुंबई से घर लौटने लगे श्रमिक.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में वायरस से 478 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,65,101 हो गई.

देश में लगातार 26 दिनों से नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही उपचाराधीन मामलों की संख्या भी बढ़कर 7,41,830 हो गई, जो कुल मामलों का 5.89 प्रतिशत है. देश में 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मामले थे, जो उस समय के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत था.

आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,16,82,136 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. हालांकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 92.80 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है.

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में चार अप्रैल तक 24,90,19,657 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई. इनमें से 8,93,749 नमूनों की जांच रविवार को की गई थी.

(इनपुट भाषा )

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट