COVID-19: महाराष्ट्र में कोविड के नए मामले 67,123, और 419 मौतें
महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 से संक्रमण के 67,123 नए मामले आए और फिर 419 लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ मरने वालों की कुल संख्या 59,970 हो गई.
मुंबई, 18 अप्रैल : महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोविड-19 से संक्रमण के 67,123 नए मामले आए और फिर 419 लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ मरने वालों की कुल संख्या 59,970 हो गई.
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 37,70,707 हो गई है. देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में शनिवार को 8,811 नए मामले आए. एक दिन पहले 8,803 नए मामले आए थे. यह भी पढ़ें : Night Curfew: ओडिशा के 10 जिलों में सप्ताहांत बंदी, सभी शहरों में रात का कर्फ्यू
शहर में अब तक 571,018 लोग संक्रमित हो चुके हैं. और 51 मौतें हुई हैं. शहर में कोरोना के कारण अब तक 12,301 लोग दुनिया छोड़ चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

