देश

COVID-19: भारत में कोविड से अबतक 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 24 घंटे में 853 मौतें

भारत शुक्रवार को अमेरिका और ब्राजील के बाद कोविड महामारी से चार लाख मौतों को पार करने वाला तीसरा देश बन गया. पिछले 24 घंटों में 853 मौतें हुई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इसी अवधि में 46,617 नए मामले सामने आए.

COVID-19: भारत में कोविड से अबतक 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 24 घंटे में 853 मौतें
कोरोना का कहर जारी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 2 जुलाई : भारत शुक्रवार को अमेरिका और ब्राजील के बाद कोविड महामारी से चार लाख मौतों को पार करने वाला तीसरा देश बन गया. पिछले 24 घंटों में 853 मौतें हुई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इसी अवधि में 46,617 नए मामले सामने आए. छह लाख मौतों के साथ अमेरिका सूची में सबसे ऊपर है और उसके बाद ब्राजील में कोरोनोवायरस के 5.2 लाख मामले है.

देश में कोविड-19 से पहली मौत पिछले साल मार्च में हुई थी. 23 मई, 2021 को, देश में 24 घंटों में 4,454 मौतों के साथ सबसे ज्यादा मौतें देखी गईं. 30 जून को, भारत में कोरोनोवायरस के कारण 817 मौतें दर्ज की गईं, जो 10 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं. शुक्रवार को पिछले दो महीनों में लगातार 14वां दिन है जब टोल 2,000 अंक से नीचे रहा है. भारत द्वारा 25 जून को तीन करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद कुल मामले बढ़कर 3,04,58,251 हो गए. पिछले 50 दिनों में एक करोड़ मामले जोड़कर तीन करोड़ से ज्यादा मामले दर्ज करने वाला भारत अमेरिका के बाद दूसरा देश है. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र पर मची भगदड़, पहुंचे 500 से ज्यादा लोग (Video)

यह लगातार 24 वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए. 29 जून को, भारत में 37,566 मामले दर्ज किए गए, जो 18 मार्च के बाद सबसे कम है जबकि 22 जून को भारत में 42,640 मामले दर्ज किए गए. कोरोना के सक्रिय मामले अब 6 लाख से नीचे आ गए हैं. देश में वर्तमान में 5,09,637 सक्रिय मामले हैं और अब तक 4,00,312 मौतें हुई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 59,384 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,95,48,302 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 34,00,76,232 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 42,64,123 शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया था. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार 1 जुलाई तक कोविड-19 के लिए 41,42,51,520 नमूनों की जांच की जा चुकी है. इनमें से गुरुवार को 18,80,026 नमूनों की जांच की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2021 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).