भारत में बीते 24 घंटे में COVID के 3.26 लाख नए मामले, 3890 मरीजों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,26,098 नए मामले सामने आए हैं और 3,890 लोगों की मौत हुई है.
नई दिल्ली, 15 मई : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Union Ministry of Health and Family Welfare) ने शनिवार को कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,26,098 नए मामले सामने आए हैं और 3,890 लोगों की मौत हुई है. बुधवार को, भारत में कोरोना से 4,205 लोगों की मौत हुई थी. जबकि 7 मई को देश में अब तक के सबसे ज्यादा 4,14,188 मामले दर्ज किए थे.
भारत में अब तक 36,73,802 सक्रिय मामलों और 2,66,207 मौतों के साथ कोविड -19 मामलों की कुल संख्या 2,43,72,907 है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,53,299 लोगों को छुट्टी दे दी गई है, अबतक 2,04,32,898 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं. यह भी पढ़ें : लड़कों को क्यों पसंद आती हैं छोटे कद की लड़कियां? यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास की सर्वे रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 18,04,57,579 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 11,03,625 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2021 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

