Coronavirus: बिहार में कोरोनो वायरस संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर 30 हुई
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के एक अन्य मामले की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को बढकर 30 हो गयी, जबकि इससे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी. बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सिवान के एक व्यक्ति में कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो गत 21 मार्च को बहरीन से अपने घर लौटे थे
पटना. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के एक अन्य मामले की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को बढकर 30 हो गयी, जबकि इससे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी. बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सिवान के एक व्यक्ति में कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो गत 21 मार्च को बहरीन से अपने घर लौटे थे.
बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. रागिनी मिश्र ने बताया कि भोजपुर जिला में कोरोना वायरस संदिग्ध सैंपल की कल जांच की जाएगी. उसकी कल शाम मौत हो गयी थी. बिहार में अब तक तक कोरोना वायरस के 2291 संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है जिसमें से अब तक 2257 निगेटिव और 30 पॉजिटिव पाए गए हैं. यह भी पढ़े-कोरोना वायरस से देश में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 2,547 हुई, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 478 केस आए सामने, अब तक 62 लोगों की मौत
गौरतलब है कि मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिए जाने के बाद उसके कोरोना वायरस संक्रमित होने की रिपोर्ट आयी थी. कतर से लौटे मुंगेर निवासी उक्त मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से अब तक 11 कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2020 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

