Coronavirus: कतर ने भारत समेत 13 अन्य देशों के लोगों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी, COVID-19 के फैलाव के मद्देनजर उठाया कदम
कतर ने भारत और 13 अन्य देशों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है. कतर सरकार की ओर से आठ मार्च को जारी बयान में कहा गया कि दुनियाभर में कोविड-19 के फैलाव के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है. इस बीच कतर (Qatar) ने भारत और 13 अन्य देशों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है. यह अस्थाई पाबंदी भारत सहित बांग्लादेश, चीन, ईरान, इराक, मिस्र, लेबनान, पाकिस्तान, नेपाल, फिलीपीन, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया और थाईलैंड से आने वाले लोगों पर भी लागू होगी. कतर सरकार की ओर से आठ मार्च को जारी बयान में कहा गया कि दुनियाभर में कोविड-19 के फैलाव के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो कतर एयरवेज ने भारत से उड़ानें भी रोक दी हैं. यह अस्थायी निलंबन आगमन पर वीजा, रेसिडेंस या वर्क परमिट समेत अस्थायी आगंतुकों समेत सब पर लागू होगा. इससे पहले कतर एयरवेज ने इटली से आनेजाने वाली उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी थी.
कतर एयरवेज दोहा से नई दिल्ली समेत 13 भारतीय शहरों के लिए साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करता है. यह अस्थायी निलंबन आगमन पर वीजा, रेसिडेंस या वर्क परमिट समेत अस्थायी आगंतुकों समेत सब पर लागू होगा. इससे पहले कतर एयरवेज ने इटली से आनेजाने वाली उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी थी. कतर तक उड़ानों का संचालन करने वाली अन्य एयरलाइन हैं इंडिगो, गोएयर तथा एयरइंडिया. इन एयरलाइन की ओर से उड़ानों के बारे में कोई बयान नहीं आया है.
यह भी पढ़ें- देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले, 43 हुई COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या.
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 43 मामले सामने आए हैं, इनमें से पॉजिटिव 3 मरीजों को अब डिस्चार्ज कर दिया गया है. नए मामले दिल्ली, यूपी, केरल और जम्मू से सामने आए हैं. केरल में एक तीन साल के बच्चे में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. बच्चा हाल ही में अपने परिवार के साथ इटली से आया था. जम्मू में भी 63 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. महिला हाल ही में ईरान की यात्रा करके लौटी थी.
(इनपुट भाषा से भी )
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2020 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

