Coronavirus Lockdown: महाराष्ट्र के पालघर में सड़क हादसे में 4 की मौत- 3 जख्मी, लॉकडाउन के चलते पैदल अपने गांव जा रहे थे ये प्रवासी मजदूर
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे पालघर में एक सड़क हादसे में 4 प्रवासी मजदूरों की मौत और तीन के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि ये प्रवासी मजदूर पैदल चलकर अपने गांव के लिए निकले थे. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की तफ्तीश में जुट गई है.
Coronavirus Lockdown: एक ओर जहां देश के विभिन्न हिस्सों से कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं तो वहीं इसके प्रकोप को रोकने के लिए देश भर में लागू 21 दिवसीय लॉकडाउन (Lockdown) से प्रवासी श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. लॉकडाउन के चलते तमाम फैक्ट्रियां, कारखाने और दिहाड़ी मजदूरों के रोजगार के साधन बंद हो गए हैं. इन लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण (Coronavirus Outbreak) से कही ज्यादा रोजी-रोटी का संकट सता रहा है. कामकाज बंद होने के चलते देश के विभिन्न राज्यों से प्रवासी मजदूर अपने-अपने गांवों की तरफ पलायन कर रहे हैं. इनकी बेबसी तो देखिए ट्रेन, बस और अन्य परिवहन के साधन बंद होने की वजह से ये लोग पैदल ही अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं.
लॉकडाउन के बीच राजधानी दिल्ली से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से लोग पैदल चलकर अपने गांवों की तरफ जा रहे हैं. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई से सटे पालघर (Palghar) में एक सड़क हादसे में 4 प्रवासी मजदूरों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि ये प्रवासी मजदूर पैदल चलकर अपने गांव के लिए निकले थे. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की तफ्तीश में जुट गई है. यह भी पढ़ें: Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन के चलते रोजगार हुए बंद, अपने घरों तक पहुंचने के लिए पैदल चलने को बेबस हुए लोग, देखें तस्वीरें
सड़क हादसे में 4 की मौत
मुंबई,पालघर: देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच अपने गांव पैदल जा रहे चार प्रवासी मजदूर एक सड़क दुर्घटना में मारे गए। दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ़ मामला दर्ज़, छानबीन जारी। #CoronaLockdown pic.twitter.com/ok9HPE3kL2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2020
गौरतलब है कि लॉकडाउन के मद्देनजर केंद्र सरकार समेत राज्य की सरकारें लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही हैं, बावजूद इसके लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं. शनिवार को राजधानी दिल्ली- उत्तर प्रदेश की सीमा के पास गाजीपुर इलाके में बसों के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए, ताकि वो बसों में सवार होकर अपने-अपने घरों तक पहुंच सकें.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2020 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

