महाराष्ट्र: मुंबई के धारावी इलाके में COVID-19 के 15 नए केस, अब तक 43 मामलों की पुष्टि, 4 लोगों की गई जान

मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां मरीजों की तादात बढ़कर 43 हो गई है. यहां अब तक कोविड-19 संक्रमण के चलते 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं दूसरी तरफ धारावी इलाके में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने बैरिकेडिंग की है और वहां पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.

धारावी में कोरोना वायरस के 15 नए मामले (Photo Credits: ANI)

मुंबई: भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है. यहां देश के अन्य राज्यों की तुलना में कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव मामलों की संख्या तेज रफ्तार से बढ़ रही है. रविवार को महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग (Maharashtra Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में नोवेल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) संक्रमण के आंकड़े बढ़कर 1761 तक पहुंच गए हैं, जबकि राज्य में अब तक इस महामारी के चलते 127 लोगों की मौत हो गई है. राज्य में बढ़ते मामलों में मायानगरी मुंबई (Mumbai) को कोरोना वायरस संक्रमण का केंद्र माना जा रहा है. बात करें एशिया की सबसे बड़े स्लम धारावी (Dharavi) की तो यहां रविवार को 15 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है.

मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां मरीजों की तादात बढ़कर 43 हो गई है. यहां अब तक कोविड-19 संक्रमण के चलते 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं दूसरी तरफ धारावी इलाके में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने बैरिकेडिंग की है और वहां पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. यह भी पढ़ें: देश में तेजी से बढ़ रही कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या, अब तक 8356 संक्रमित- 273 की मौत

देखें ट्वीट-

हालांकि शनिवार को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल के अधिकारियों ने धारावी के लगभग एक लाख निवासियों का डोर-टू-डोर परीक्षण शुरु किया. अगले 10 दिनों में डॉक्टरों और नागरिक अधिकारियों की टीम धारावी निवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग आयोजित करेगी. गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन का आज 19वां दिन है और महाराष्ट्र ने 21 दिनों के बाद लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\